भोपालमध्य प्रदेश
गोविंदपुरा में मिला युवक का शव,सिर व गुप्तांग कटे; पुलिस जांच में जुटी

गोविंदपुरा में मिला युवक का शव,सिर व गुप्तांग कटे; पुलिस जांच में जुटी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत BHEL गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का कई दिन पुराना क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का सिर और गुप्तांग कटा हुआ मिला है, जिससे नृशंस हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है और सड़ चुका है, जिसके कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों का मिलान किया जा रहा है। वहीं, पुलिस बीएचईएल गेट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि संदिग्धों का सुराग मिल सके। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।







