
जबलपुर, यशभारत। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु द्वारा डिजाइन
किया गया सात दिवसीय इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम 19 से 25 अगस्त तक जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सरल योग अभ्यास, वीडियो सत्र, निर्देशित ध्यान प्रक्रियाएं और 21 मिनट की शाम्भवी महामुद्रा क्रिया की दीक्षा शामिल होगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए योग का पूर्व अनुभव या विशेष शारीरिक लचीलेपन की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को शरीर, मन, भावनाओं और ऊर्जा पर बेहतर नियंत्रण के लिए योग आधारित प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। इसमें 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम इंस्टीट्यूशन ऑफइंजीनियर्स, हॉल-204, विश्वेश्वरैया मार्ग, गोविंद भवन कॉलोनी, साउथ सिविल लाइंस में होगा। सत्र सुबह 6 से 9 बजे अथवा शाम 6.30 से 9.30 बजे तक होंगे, जबकि रविवार को सुबह 7 से शाम 5.30 बजे तक सत्र रहेगा। बुधवार को एक घंटे की निःशुल्क परिचयात्मक वार्ता भी होगी। पंजीयन व जानकारी के लिए 9179197343 और 9752152209 पर संपर्क किया जा सकता है।







