पुलिस ने जब्त की 115 पाव अवैध शराब, ऑपरेशन शिकंजा : निवार पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौकी निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 115 पाव अवैध शराब जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13 हजार 500 रुपये बताई गई है, जब्त की है। चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा की टीम ने ग्राम कुलुआ, बडख़ेरा, खजुरी एवं भनपुरा नंबर 1 में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कोदूलाल बर्मन से 22 पाव, दीप बर्मन से 21 पाव, रघुवीर कोल से 12 पाव, शिवहरि बर्मन से 12 पाव तथा कौशल कोल से 23 पाव अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, आरक्षक अंकित दुबे एवं आरक्षक वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






