भोपालमध्य प्रदेश

नरेला के 70 मेधावी छात्र 300 परिजनों के साथ निःशुल्क ब्रज दर्शन यात्रा पर रवाना

नरेला के 70 मेधावी छात्र 300 परिजनों के साथ निःशुल्क ब्रज दर्शन यात्रा पर रवाना

भोपाल, यशभारत। जनसेवा और धार्मिक आस्था के संगम के रूप में आयोजित की जा रही निःशुल्क ब्रज दर्शन एवं गिरिराज जी परिक्रमा यात्रा के 27वें चरण का भव्य शुभारंभ हुआ। इस यात्रा के तहत नरेला विधानसभा क्षेत्र के 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके 300 से अधिक परिजनों के साथ भोपाल जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से ब्रजभूमि और पूजनीय गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए रवाना किया गया।

इस विशेष यात्रा में मध्य प्रदेश बोर्ड और सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान सभी विद्यार्थियों व उनके परिजनों के रहने, भोजन और दर्शन की संपूर्ण व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क और सुचारू रखी गई है।

आयोजन को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी की छात्रों की गूंज और उनकी सोच को धरातल पर उतारते हुए यह पहल की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को बेहतर शिक्षा व सही मार्गदर्शन देने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और धार्मिक आस्था से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेला के मेधावी छात्रों के सपनों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद हेमलता कुशवाहा, पूर्व पार्षद सुरेश साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री, अनूप पांडे, म.प्र. कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश पंथी, प्रिंस नवांगे, एड. संदीप सरवैया, दिलीप तिवारी और दिनेश माली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button