भोपाल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब ऑफलाइन भी होगी टीईटी परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब ऑफलाइन भी होगी टीईटी परीक्षा
भोपाल, यश भारत । शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में पहली बार शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) ऑफलाइन माध्यम से भी आयोजित की जाएगी।
आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार बदलाव कर रही है।
शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का नक्शा भले ही कागज पर बनता है, लेकिन देश की किस्मत कक्षाओं में तैयार होती है। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए शिक्षा क्षेत्र में निरंतर सुधार का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button