केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. टी.वी. सोमनाथन बने नए कैबिनेट सचिव
Major administrative reshuffle in the Central Government; Dr. T.V. Somanathan appointed as the new Cabinet Secretary.

केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. टी.वी. सोमनाथन बने नए कैबिनेट सचिव
नई दिल्ली, यश भारत । केंद्र सरकार ने बुधवार को शीर्ष प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. टी.वी. सोमनाथन को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। डॉ. सोमनाथन तमिलनाडु कैडर के वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।इस संबंध में आदेश कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की ओर से कैबिनेट स्थापना एवं कार्मिक मामलों के सचिव मनीष सक्सेना द्वारा जारी किया गया।एक अन्य आदेश में केंद्र सरकार ने गोविंद मोहन को सेवा में एक वर्ष का विस्तार दिया है। सिक्किम कैडर के वर्ष 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन का कार्यकाल 22 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2027 तक बढ़ाया गया है।यह सेवा विस्तार अखिल भारतीय सेवाएं (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(1A) के तहत प्रदान किया गया है।केंद्र सरकार के इन निर्णयों को शीर्ष प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।







