दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत: आतिशबाजी, फटाके फोड़कर मनाया भव्य जश्न

गोटेगांव। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर गोटेगांव कांग्रेस कमेटी में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खबर मिलते ही गोटेगांव के पुराना बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हो गए।
यहां आतिशबाजी की गई, फटाके फोड़े गए और ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जयकारों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित लक्ष्मी नारायण तिवारी ने कहा कि दतिया की जीत जनता की जीत है। यह सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों में भी इसी तरह जीत दोहराने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित रहे
वरिष्ठ कांग्रेसी उपाध्यक्ष सरदारसिंह राजपूत सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक नेमा, नगर अध्यक्ष मयंक छिरा, जितेंद्र राय, राजेश चौकसे, सुमित राय, हरपाल राजपूत, सजल सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता।







