कटनी

बाइक को ठोकर मारकर पलटा आटो, युवक गंभीर, ऑटो चालक व सवारी को भी आई चोटे, शाहनगर-खमतरा मार्ग पर भीषण सडक़ हादसा

कटनी/शाहनगर, यशभारत। शाहनगर-खमतरा मार्ग पर बुधवार शाम 6 बजे एक सडक़ हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि ठोकर के बाद ऑटो सडक़ पर पलट गया, जबकि बाइक चालक मौके पर ही अचेत हो गया। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक बृजलाल गड़ारी खमतरा से दो सवारियों को लेकर शाहनगर की ओर जा रहा था, जबकि शाहनगर की तरफ से बाइक चालक खमतरा की ओर आ रहा था। तिवारी फार्म हाउस के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार को गंभीर चोटें आई और वह अचेत हो गया। दुर्घटना में ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो चालक बृजलाल गड़ारी और उसमें सवार एक यात्री को मामूली चोटें आई है। हादसे की सूचना मिलते ही 112 वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शाहनगर थाना प्रभारी रवि जादौन, एएसआई रामकृष्ण पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र हरदेनिया और आरक्षक राकेश मौके पर पहुंचे। बाइक चालक को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। शाहनगर पुलिस द्वारा घायल के नाम पते और परिजनों की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button