भोपाल

जेल फायरिंग के बाद कार्रवाई, कार्यवाहक अधीक्षक निलंबित

जेल फायरिंग के बाद कार्रवाई, कार्यवाहक अधीक्षक निलंबित
भोपाल, यश भारत। रायसेन जिला जेल के मुख्य गेट पर प्रहरी को गोली मारे जाने की घटना के बाद जेल मुख्यालय ने सख्त कदम उठाया है। प्रारंभिक जांच में जेल प्रबंधन की लापरवाही और नियंत्रण में कमी सामने आने पर कार्यवाहक जेल अधीक्षक आरके चौरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे लाल गेट और सिल्वर गेट के बीच ड्यूटी कर रहे जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह को कट्टे से गोली मार दी गई थी। घटना में बंदी नीलेश के पिता निर्भय सिंह का नाम आदेश में उल्लेखित किया गया है। घायल प्रहरी का इलाज भोपाल एम्स में चल रहा है। जेल मुख्यालय ने प्रारंभिक जांच में ड्यूटी व्यवस्था और नियंत्रण में गंभीर लापरवाही पाए जाने की बात कही है। इसी आधार पर आरके चौरे के खिलाफ मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जेल मुख्यालय भोपाल रहेगा और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। रायसेन जेल की व्यवस्थाएं संभालने के लिए भोपाल केंद्रीय जेल के अधीक्षक को तत्काल उप जेल अधीक्षक को रायसेन भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button