जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर,यशभारत

जबलपुर,यशभारत। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पनागर थाना क्षेत्र के बजरंग वार्ड देवरी खुर्द निवासी 34 वर्षीय प्रीति पटेल आग से झुलस गई थीं। उनके भाई रामप्रसाद प्रजापति ने 31 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान सुबह करीब 6:30 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं रांझी थाना क्षेत्र में 56 वर्षीय कृष्ण कुमार शर्मा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे राघव शर्मा के अनुसार उनके पिता बिजली उपकरण की दुकान चलाते थे और 31 अगस्त की सुबह घर से निकले थे। दोपहर करीब 1:30 बजे रेल से कटने की सूचना मिली। इधर, तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय शाशिव पांडे की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कथित रूप से जहरीली वस्तु का सेवन करने के साथ फांसी लगाने का प्रयास किया था। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button