भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में 10 ई-बसों का संचालन शुरू: 7 से 50 रुपये तक रहेगा किराया

भोपाल में 10 ई-बसों का संचालन शुरू: 7 से 50 रुपये तक रहेगा किराया

भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने के लिए 10 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

भोपाल, यशभारत। सिटी लिंक लिमिटेड द्वारा संचालित ये बसें फिलहाल दो प्रमुख मार्गों पर चल रही हैं पहला मार्ग चिरायु हॉस्पिटल से बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन होते हुए बैरागढ़ चिचली तक है, जबकि दूसरा मार्ग चिरायु हॉस्पिटल से बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन होते हुए रेलवे कोच फैक्ट्री तक तय किया गया है।

इन बसों में परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2022 में स्वीकृत किराया दर 1.60 रुपये प्रति किलोमीटर के आधार पर किराया लिया जाएगा। दूरी के हिसाब से न्यूनतम किराया 7 से 9 रुपये और अधिकतम किराया 45 से 50 रुपये रहेगा। किराए का भुगतान नकद के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM), QR कोड स्कैनिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से कैशलेस भी किया जा सकेगा।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रत्येक बस में 5 सीसीटीवी कैमरे, एआई-आधारित पैसेंजर काउंटर सिस्टम, जीपीएस ट्रैकिंग और इमरजेंसी पैनिक बटन लगाए गए हैं। BCLL कंट्रोल रूम से इन कैमरों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा, बसों में दिव्यांगों के लिए ऑटोमेटिक हाइड्रोलिक व्हीलचेयर लिफ्ट, इमरजेंसी हैमर, 5 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड और स्टॉप्स की जानकारी देने के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button