भोपालमध्य प्रदेश
नशा मुक्ति अभियान में 5 हजार लोगों को किया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान में 5 हजार लोगों को किया जागरूक
भोपाल, यश भारत। भोपाल देहात पुलिस द्वारा नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा स्थित गोकुलदास एक्सपोर्ट गारमेंट फैक्ट्री में वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कायक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रुचिवर्धन मिश्र और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने करीब एक हजार श्रमिकों को नशे के दुष्प्रभाव, पारिवारिक और सामाजिक नुकसान तथा नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी। स्वयंसेवी संस्था जेकेएस फाउंडेशन ने माइम और लघु नाटिका के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस ध्यान कराया गया और सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के तहत जिले में सात स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लगभग पांच हजार लोगों को जागरूक किया गया।







