मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत… क्षेत्र में हड़कंप 

सतना/मैहर यश भारत। जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम बरहिया के पास सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

 

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और नादन देहात पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया।

 

हालांकि, इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button