जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

एक साथ 2000 बकायादारों की बिजली गुल, ट्रांसफार्मर से काटे कनेक्शन

एक करोड़ रुपए की बकाया राशि, सितंबर के पहले सप्ताह से कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी

जबलपुर। यशभारत। बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए विद्युत विभाग ने सोमवार को सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और एलटी सर्किट बंद कर करीब 2000 आदतन बकायादार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इन उपभोक्ताओं पर करीब एक करोड़ रुपए की बकाया राशि है। विभाग के अनुसार जिन क्षेत्रों में एक ही ट्रांसफार्मर से बड़ी संख्या में बकायादार जुड़े हैं, वहां अलग-अलग कनेक्शन काटने में विवाद और विरोध की स्थिति बनती है। साथ ही कई उपभोक्ता रात में अवैध तरीके से कनेक्शन दोबारा जोड़ लेते थे। इसे देखते हुए विभाग ने संबंधित ट्रांसफार्मरों को चिन्हित कर बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को एक फेस पर तथा बकायादारों को शेष दो फेस पर शिफ्ट किया। इसके बाद ट्रांसफार्मर से ही सर्किट बंद कर बकायादारों की बिजली काटी गई। कार्रवाई के दौरान पूर्व संभाग के गुरंदी मछली मार्केट, टेड़ीनीम, भरतीपुर चर्च क्षेत्र, उत्तर संभाग के मोहनिया, विजयनगर के प्रभात नगर और चमन नगर, दक्षिण संभाग के शिवराजपुर व भिटौली तथा पश्चिम संभाग के उजारपुरवा क्षेत्र में कार्रवाई की गई।अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में ऐसे बकायादारों के खिलाफ ड्यूज रिकवरी एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी और बकाया बिजली बिलों की सख्ती से वसूली की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button