भोपालमध्य प्रदेश

तीन दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन  – अपने-अपने जिलों के लिए रवाना हुए प्रदर्शनकारी

तीन दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन

– अपने-अपने जिलों के लिए रवाना हुए प्रदर्शनकारी

भोपाल, यश भारत । राजधानी में जारी किसानों का आंदोलन बुधवार देर रात समाप्त हो गया। सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद अधिकांश मांगों पर सहमति बनने से प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद धरनास्थल से किसानों की वापसी शुरू हो गई और वे अपने-अपने जिलों व गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

आंदोलन के दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी। मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका, जिससे धक्का-मुक्की हुई और माहौल गरमा गया। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों और किसान नेताओं की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद प्रशासन ने किसानों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की। रोशनपुरा चौराहे से किसानों को बसों के माध्यम से उनकी पार्क की गई गाड़ियों तक पहुंचाया गया, जहां से वे अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।

किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि अधिकांश किसानों ने आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई। देर रात तक धरनास्थल लगभग खाली हो गया और बड़ी संख्या में किसान राजधानी से रवाना हो गए। प्रशासन ने भी पुष्टि की कि धरना-प्रदर्शन पूरी तरह समाप्त हो चुका है तथा सभी किसान शांतिपूर्वक अपने-अपने जिलों और गंतव्य की ओर लौट रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button