भोपाल

शादी की जिद बनी मौत की वजह – 17 साल की आयुषी की हत्या, मां और मामा गिरफ्तार

शादी की जिद बनी मौत की वजह – 17 साल की आयुषी की हत्या, मां और मामा गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 08 30 at 12.33.25 1

दुपट्टे से गला घोंटने का आरोप, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने कब्जे में लिया शव,

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज
    भोपाल, यश भारत । पिपलानी क्षेत्र में 17 वर्षीय आयुषी की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदल गया है। पुलिस ने मामले में आयुषी की मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आयुषी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि उसकी मां बेटी का विवाह अपनी पसंद के युवक से कराने पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था।
    विवाद के बाद मौत, मां-मामा पर आरोप
    पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को शादी को लेकर आयुषी और उसकी मां के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान कमला और उसके भाई विजय राय ने दुपट्टे से आयुषी का गला घोंट दिया। घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की घटना किस तरह और किन परिस्थितियों में हुई तथा दोनों आरोपियों की इसमें क्या भूमिका रही।
    अंतिम संस्कार की तैयारी ने बढ़ाया शक
    आयुषी की मौत के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए थे। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे मामले की जांच का रास्ता खुला।
    चार दिन बाद रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई
    29 अगस्त की शाम पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में आयुषी की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पिपलानी पुलिस ने मामले को हत्या में तब्दील करते हुए मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया।
    ऑनर किलिंग के एंगल पर भी जांच
    आयुषी की शादी को लेकर परिवार में चल रहे विवाद को देखते हुए पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग के संभावित एंगल से भी जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस आयुषी की पसंद की शादी, परिवार के विरोध और घटना से पहले हुए विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button