भोपाल

भोपाल में राजस्व अमले में बड़ा फेरबदल, 22 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना

भोपाल में राजस्व अमले में बड़ा फेरबदल, 22 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना
भोपाल, यश भारत । कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने राजधानी भोपाल के राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार शाम जारी आदेश के तहत 7 तहसीलदार और 15 नायब तहसीलदारों को विभिन्न तहसीलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कई नायब तहसीलदार हाल ही में अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर भोपाल आए हैं।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार करुणा दंडोतिया को टीटी नगर तहसील का प्रभार सौंपा गया है, जबकि आदित्य जाघेला को बैरसिया तहसील में पदस्थ किया गया है। करुणा दंडोतिया को छोड़कर अन्य तहसीलदारों की हाल ही में भोपाल में पदस्थापना हुई थी और वे नई जिम्मेदारी मिलने का इंतजार कर रहे थे।
फेरबदल के तहत गोविंदपुरा तहसील में नायब तहसीलदार नवीन चंद्र कुंभकार की पदस्थापना की गई है। यहां नायब तहसीलदार का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण राजस्व और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button