इंदौरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर ,यश भारत।

जबलपुर ,यश भारत। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना ग्वारीघाट और गोरखपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत की।एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्वारीघाट क्षेत्र में विशाल यादव और उसका भाई अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
एडिशनल एसपी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त थे। उनके खिलाफ पहले भी अवैध शराब, गांजा तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और पुलिस द्वारा पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button