मध्य प्रदेशराज्य

डिजिटल ठगी : नायब तहसीलदार बन महिला स्वास्थ्यकर्मी से 60 हजार की ठगी

 

सागर।  जिले के केसली थाना क्षेत्र में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ डिजिटल ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शातिर साइबर ठग ने खुद को नायब तहसीलदार बताकर महिला कर्मचारी को अपने झांसे में लिया और बजट राशि जारी करने का झांसा देकर उससे करीब 60 हजार रुपये ठग लिए।

पीड़ित महिला स्वास्थ्यकर्मी ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय सागर में दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि ठग ने महिला स्वास्थ्यकर्मी को फोन करके खुद को क्षेत्र का नायब तहसीलदार बताया। उसने कहा कि विभाग से संबंधित बजट की राशि जारी होनी है, जिसके औपचारिक भुगतान और प्रक्रिया के नाम पर उसने महिला को बातों में उलझा लिया। ठग के झांसे में आकर महिला ने बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।जब महिला को ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी रकम निकालकर फोन बंद कर चुका था।

पुलिस जांच में जुटी

एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की साइबर सेल टीम हरकत में आ गई है। जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, उनके ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और फोन नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button