इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

यमुना में दर्दनाक हादसा, 4 बच्चों के डूबने की आशंका; 1 का शव बरामद, 3 की तलाश जारी

नई दिल्ली,यश भारत

नई दिल्ली,यश भारत। राजधानी दिल्ली के गांधी नगर क्षेत्र में यमुना नदी में चार बच्चों के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। यह हादसा मदीना मस्जिद के पास जीरो पुस्ता (ठोकर नंबर-17) के निकट सोमवार शाम हुआ। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस), गोताखोरों और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शाम करीब 7:20 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दो दमकल गाड़ियों के साथ बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया, जिसकी पहचान सोनू के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, सचिन, हेमंत और राजन नामक तीन अन्य बच्चों की तलाश लगातार जारी है। रात में अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा, जिसे मंगलवार सुबह फिर शुरू किया गया। प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यमुना नदी में डूबने की ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले 12 जुलाई को अलीपुर क्षेत्र में भी नदी में नहाने गए चार नाबालिग तेज बहाव में डूब गए थे। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने नदी किनारे सुरक्षा इंतजामों और लोगों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button