मध्य प्रदेशराज्य

छोटे भाई ने की बड़े भाई की निर्मम हत्या : शराब के नशे में मुर्गा बनाने को लेकर विवाद हुआ था 

मंडला, यशभारत ।जिले के बिछिया थाना के अंतर्गत ग्राम नेवसा के कोटवार टोला में दो सगे भाईयों के आपसी विवाद ने खूनी रुप ले लिया छोटे भाई ने बड़े भाई कि फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।

 

बताया जाता है कि शराब के नशे में मुर्गा बनाने को लेकर विवाद हुआ था बिछिया पुलिस जांच में जुटी है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम नेवसा निवासी बाजारी मरकाम (45) और उसके छोटे भाई अनिल मरकाम (40) के बीच शराब पीने के बाद मुर्गा बनाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर अनिल मरकाम ने फावड़े से बाजारी मरकाम के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बाजारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button