इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग..भड़पुरा घाट में महाराष्ट्र के पिता-पुत्र डूबे, मचा हड़कंप…देंखे वीडियो 

पुत्र को बचाने पानी में उतरा पिता भी गहराई में समाया, दोनों की तलाश में जुटे

जबलपुर यशभारत। जिले के चरगंवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भड़पुरा घाट में उस समय हड़कंप मच गया, जब महाराष्ट्र से आश्रम में दर्शन करने आए पिता-पुत्र नदी के गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था और उनकी तलाश लगातार जारी थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 34   वर्षीय गणेश पाटिल एवं 10 वर्षीय पुत्र लकी पटेल  महाराष्ट्र निवासी भडपुरा आश्रम में दर्शन करने के लिए  पहुंचे थे। उसके बाद यह नर्मदा जी पहुंचे हुए थे दोनों नदी में स्नान करने चले गए। इसी दौरान पुत्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पुत्र को डूबता देख पिता ने उसे बचाने के लिए बिना देर किए गहरे पानी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि पुत्र को बचाने के प्रयास में पिता भी नदी की गहराई में पहुंच गए और दोनों देखते ही देखते पानी में समा गए।हादसा होते ही घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर दोनों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

पुलिस के पहुंचने के बाद स्थानीय गोताखोरों और तैराकों को नदी में उतारा गया। नदी के संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल द्वारा घाट के आसपास के हिस्से में भी सर्चिंग की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग घाट पर जमा हो गए।
दर्शन करने आए थे, हादसे से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बताया गया कि पिता-पुत्र धार्मिक यात्रा पर निकले थे और आश्रम में दर्शन करने के बाद नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ही पलों में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। हादसे की खबर महाराष्ट्र में उनके परिजनों तक पहुंचने के बाद परिवार में भी चिंता और शोक का माहौल है।
पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया भी की जा रही है। फिलहाल बचाव दल की नजर नदी के गहरे हिस्सों पर है और दोनों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button