जबलपुरमध्य प्रदेश

एनओसी के नाम पर 19 हजार की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

कार्रवाई से मचा हड़कंप

जबलपुर,यशभारत। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम तिनसी के ग्राम रोजगार सहायक दिलीप कुमार साहू (41) को 19 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार को ग्राम पंचायत भवन तिनसी में की गई। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार ग्राम तिनसी निवासी राजकुमारी परस्ते ने शिकायत की थी कि आबादी की जमीन पर मकान निर्माण के लिए एनओसी दिलाने के एवज में ग्राम रोजगार सहायक दिलीप साहू ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी 20 हजार के बजाय 19 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया।

शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के निर्देशन और पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में ट्रैप दल गठित किया गया। सोमवार को जैसे ही आवेदिका ने ग्राम पंचायत भवन तिनसी में आरोपी को 19 हजार रुपए दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक रेखा प्रजापति ने किया, जबकि निरीक्षक राहुल गजभिये सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम कार्रवाई में शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button