कटनी

बारिश से पहले सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम

शहर के प्रमुख मार्गों पर गड्ढे भरने और पैचवर्क अभियान तेज, आवागमन सुगम बनाने का दावा

बारिश से पहले सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम

शहर के प्रमुख मार्गों पर गड्ढे भरने और पैचवर्क अभियान तेज, आवागमन सुगम बनाने का दावाIMG 20260713 WA0055

IMG 20260713 WA0056

कटनी। मानसून के दौरान जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़कों से होने वाली परेशानियों को देखते हुए नगर पालिक निगम ने शहरभर में सड़क मरम्मत अभियान तेज कर दिया है। नगर के प्रमुख मार्गों पर गड्ढों की पैच रिपेयरिंग और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराई जा रही है, ताकि बारिश के दौरान यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके।

नगर निगम के अनुसार सिविल लाइन फायर ब्रिगेड कार्यालय से महारानी लक्ष्मीबाई चौक होते हुए अहिंसा तिराहे तक सड़क की मरम्मत पूरी कर ली गई है। इसके अलावा झंडा बाजार मुख्य मार्ग, सागर पुलिया से इंडियन कॉफी हाउस, बरगवां कटाए घाट मोड़ से अमकुही मार्ग तक भी पैचवर्क कराया गया है।

अभियान के तहत वेंकट वार्ड ओवरब्रिज के नीचे निषाद स्कूल के सामने का मार्ग, लखेरा मुख्य मार्ग तथा बस स्टैंड से पन्ना मोड़ तक सड़क के गड्ढों को पेवर ब्लॉक और स्टोन डस्ट से भरकर दुरुस्त किया गया है। नगर निगम का कहना है कि अन्य प्रमुख मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुसार मरम्मत कार्य लगातार जारी रहेगा।
महापौर प्रीति सूरी, आयुक्त तपस्या परिहार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पैचवर्क कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि मानसून के दौरान नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button