जबलपुरमध्य प्रदेश

यशभारत ब्रेकिंग : तेज रफ्तार स्विफ्ट ने मचाई तबाही, बाइक सवार दंपति व मासूम समेत छह घायल, देखे वीडियो..

लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, अधारताल पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर,यशभारत। अधारताल थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर मोड़ के समीप सोमवार शाम एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बेकाबू होकर सड़क पर जमकर कहर बरपाया। कार ने पहले एक वाहन को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक का नियंत्रण खो गया और कार ने मोटरसाइकिल सहित पैदल जा रहे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल दंपति बुढागर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और अधारताल पुलिस के हवाले कर दिया।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि स्विफ्ट कार अधारताल निवासी एहतेशाम चला रहा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button