GGITS ने IBM SkillsBuild से किया करार, छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण
CSRBOX फ़ाउंडेशन के साथ समझौता, रोजगारोन्मुखी डिजिटल स्किल्स पर रहेगा फोकस

जबलपुर,यशभारत। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ग्लोबल नेचर केयर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड टेक्नोलॉजी साइंस (GGITS) ने छात्रों को वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा और रोजगारोन्मुखी कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान ने IBM SkillsBuild और IBM Academia Program के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए IBM SkillsBuild के कंट्री पार्टनर CSRBOX फ़ाउंडेशन के साथ लेटर ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (LoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस साझेदारी के तहत GGITS के छात्रों और फैकल्टी को इंडस्ट्री विशेषज्ञों की मास्टरक्लास, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, IBM सर्टिफिकेशन, डिजिटल बैज, लाइव प्रोजेक्ट्स, तकनीकी प्रतियोगिताओं तथा करियर-रेडी कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाना है।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह सहयोग इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करेगा तथा विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप आवश्यक तकनीकी कौशल विकसित करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
इस उपलब्धि पर संस्थान प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (TPO) की टीम को बधाई देते हुए इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।







