मध्य प्रदेशराज्य
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत : पुत्री घायल

सतना यश भारत । नागौद थाना क्षेत्र के कचलोहा गांव में मंगलवार शाम खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री घायल हो गई।
घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







