कटनी

खमतरा में 12 दिन से जला ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति ठप, किसानों को सिंचाई के लिए नहीं मिल रही बिजली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रयासों से हल हुई समस्या

कटनी, यशभारत। मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमतरा में पिछले 12 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से किये जाने के बाद बाद भी एक तक न तो व्यवस्था में सुधार हुआ और न ही ट्रांसफार्मर बदला गया। परेशान ग्रामीणों एवं किसानों ने आज जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को इस समस्या से अवगत कराया। श्री विश्वकर्मा ने इस संबंध में विभाग के अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री मुकेश महोबे से बात करते हुए ग्राम खमतरा में अतिशीघ्र ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए कहा।
बताया जाता है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रयासों के बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।जिसके लिए किसानों ने उनका आभार व्यक्त किया है। ग्राम के राजभक्त सिंह, विनोद उरमलिया, शिवम त्रिपाठी, राजुल त्रिपाठी, विकास तिवारी, कमलेश तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, दीपांशु त्रिपाठी, रामचन्द्र पटेल, लड्डू तिवारी, पुनीत पांडे, नारायण त्रिपाठी, अनिकेत तिवारी, रामकुमार आदिवासी, नितिन तिवारी, अक्षय शर्मा, साहिल शर्मा, प्रेमलाल आदिवासी ने बताया कि कटनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खमतरा, पिलांजी, पोंडी, पिपरहटा सहित अन्य गांवों में पिछले 12 दिनों से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है, जिससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा थ्री फेस लाइट भी नहीं मिल रही है। करीब एक दर्जन किसानों ने आज कटनी आकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद गांव में तत्काल एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button