जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पारिवारिक विवाद में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक की मौत; भाई घायल, दो आरोपी हिरासत में

जबलपुर, यशभारत

पारिवारिक विवाद में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक की मौत; भाई घायल, दो आरोपी हिरासत में

जबलपुर, यशभारत। बेलबाग थाना क्षेत्र के बाई का बगीचा में रविवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।ओमती सीएसपी सोनू कुर्मी के अनुसार मृतक विशाल सोनकर का आरोपियों के परिवार से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दो युवकों ने विशाल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। भाई को बचाने पहुंचे अंकित सोनकर पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल विक्टोरिया जिला अस्पताल पहुंचाया। विशाल की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित सोनकर का उपचार विक्टोरिया अस्पताल में जारी है। पुलिस के मुताबिक झड़प के दौरान दोनों हमलावरों को भी मामूली चोटें आई हैं। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाई का बगीचा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा सामने आया है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button