देश

पिता के साथ रैंप पर बच्चों का वॉक, सेक्रेड हार्ट स्कूल में फैमिली फिएस्टा, अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा एवं यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी

कटनी, यशभारत। छात्र, स्कूल और अभिभावक के आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने तथा उनमें आत्मविश्वास की भावना को मजबूती देने सेक्रेड हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में फैमिली फिएस्टा कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स ने भी अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। पिता के साथ रैंप पर बच्चों का वॉक आकर्षण का केंद्र बन गया। अपनी मम्मियों के साथ बच्चों ने मातृत्व के भावों से भरे नृत्य की प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूल स्टाफ और प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एजुकेशन सोसायटी के वाइस प्रेसिडेंट श्रीकांत गट्टानी ने फैमिली फिएस्टा के महत्व और आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सेक्रेट्री रामहित सोनी ने कहा कि विद्यालय में बेटियों को पढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने की सोच पर काम किया जा रहा है। होनहार बच्चों की फीस में छूट दी जाती है। शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों के बीच के बीच पारिवारिक माहौल स्थापित करने के साथ बच्चों ने अच्छे संस्कार विकसित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

क्या कहा अतिथियों ने

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि फैमिली फिएस्टा का यह नवाचार सराहनीय है। इसे अन्य विद्यालयों में भी शुरू होना चाहिए। वे इसके लिए जिला पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा वे इस स्कूल के छात्र रहे है। आज स्कूल को इस मुकाम पर देखकर खुशी हो रही है। यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी ने कहा कि किसी भी समाज का भविष्य उसके विद्यालयों में तैयार होता है, और उस भविष्य की सबसे मजबूत नींव परिवार में रखी जाती है। जब परिवार और विद्यालय एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तब बच्चे केवल पढ़े-लिखे नहीं, बल्कि संस्कारवान, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनते हैं।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विशेष मेहमान डाॅ ज्योत्सना सहाय, निर्णायक मंडल के सदस्य श्रीमती किटी गुप्ता, आलोक कचेरजी, वंदना गट्टानी, श्रीमती पायल चौदहा, श्रीमती अनु शशांक श्रीवास्तव, डॉ राजेंद्र प्रसाद शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमान के.एम.गट्टानी, कमेटी के सहसचिव अमित चौदहा, गोपाल भूतड़ा, विशाल अग्रवाल, दामोदर दास भूतडा डाॅ.एस के पाठक, राजकिशोर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय प्राचार्य नूपुर कपूर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य, समूहगान एवम सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती रश्मि नायर ,श्रीमती स्वाति नायक, श्रीमती सरिता चतुर्वेदी तथा सभी शिक्षकों ने अनुशासन और व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।IMG 20260713 WA0718

IMG 20260712 WA1034 IMG 20260712 WA1033 IMG 20260712 WA10321 IMG 20260712 WA1010 IMG 20260712 WA1009 IMG 20260712 WA09431 IMG 20260712 WA0940 IMG 20260713 WA0573

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button