इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी

  आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रधानमंत्री की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

नई दिल्लीः धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रधानमंत्री की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने का निर्देश दिया है। जोशी अपने मंत्रालय के अलावा शिक्षा मंत्रालय का भी प्रभार संभालेंगे।
अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे जोशी

जोशी फिलहाल, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा (MNRE) के केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद हैं। वह इंटरनेशनल सोलर अलायंस के अध्यक्ष भी हैं।

  आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

  • बता दें कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है। प्रधान ने कहा कि राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button