जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामले, जागरूकता अभियानों का नहीं पड़ रहा असर, दो मामलों में 16 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

कटनी, यशभारत। साइबर जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे और धोखधड़ी का शिकार हो रहे हैं। कटनी जिले में भी साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड के दो अलग-अलग मामलों में जालसाजों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाते हुए 16 लाख रुपये से अधिक पार कर दिए। शिकायत मिलने के बाद संबंधित पुलिस ने मामले दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा चौक नायरा पेट्रोल पंप के पास निवासी सत्येंद्र कुमार पटेल पिता रोहणी प्रसाद पटेल के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर 15 लाख 74 हजार 999 रुपये का फ्रॉड कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) एवं 319 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इसी तरहदूसरा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां यूपीआई के जरिए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। रमाकांत तिवारी पिता सुशील कुमार तिवारी निवासी खेरवाकला शक्ति मंदिर समदडय़िा के पास अज्ञात ठग ने पीडि़त को झांसे में लेकर यूपीआई के माध्यम से 68 हजार 764 रुपये की चपत लगा दी। माधवनगर पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।







