जबलपुरमध्य प्रदेश

यशभारत की खबर का असर : पदोन्नति की आस में एएसआई पहुंचे एसपी कार्यालय

आवेदन भोपाल भेजने की प्रक्रिया शुरू

जबलपुर यशभारत। यशभारत में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। पदोन्नति की मांग कर रहे सीनियर एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवेदन सौंपा। एसपी संपत उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवेदन को नियमानुसार भोपाल मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि यशभारत में एएसआई की पदोन्नति से जुड़ी खबर जूनियर बने सीनियर की हेडिंग के साथ प्रकाशित होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। खबर के प्रकाशन के बाद कई एएसआई पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी पदोन्नति संबंधी मांगों का आवेदन एसपी को सौंपा।बताया गया कि पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा जाएगा, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया में आगे की कार्रवाई हो सके। वहीं एएसआई का कहना है कि लंबे समय से उनकी पदोन्नति लंबित है, जिससे उनमें निराशा का माहौल है। उनका मानना है कि यदि समय पर प्रक्रिया पूरी होती है तो योग्य अधिकारियों को उनका अधिकार मिल सकेगा।

यशभारत में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई इस पहल से एएसआई में उम्मीद जगी है कि अब उनकी पदोन्नति की मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है। पुलिस विभाग के कर्मचारियों की निगाहें अब भोपाल मुख्यालय की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button