जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

स्कूल बसों पर RTO की कार्रवाई, बिना फिटनेस चल रही गाड़ियों पर कार्रवाई; 6.60 लाख का जुर्माना

जबलपुर, यशभारत। जिले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने स्कूल बसों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया है। जांच में सामने आया कि जिले में पंजीकृत करीब 800 स्कूल बसों में से केवल 550 के पास ही वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट हैं, जबकि 200 से 250 बसें बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रही थीं।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा ने बताया कि बिना फिटनेस और परमिट वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया गया है। अब तक इस अभियान में करीब 6.60 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला जा चुका है।

आरटीओ के अनुसार, स्कूल बसों में सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। जांच के दौरान बसों का पीला रंग, सुरक्षा ग्रिल, अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, वीएलटीडी और पैनिक बटन जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएं भी परखी जा रही हैं। आरटीओ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे mParivahan ऐप के माध्यम से स्कूल बस की फिटनेस और दस्तावेजों की जानकारी स्वयं जांचें तथा आवश्यकता पड़ने पर स्कूल प्रबंधन से भी इसकी पुष्टि करें, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button