मध्य प्रदेशराज्य

नर्मदा नदी वार्निंग लेवल के पार पंहुची : छोटा पुल डूबा, 24 घंटे में 2.3 इंच बारिश दर्ज

मंडला यशभारत । मंडला में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।  नदी का जलस्तर 437.04 मीटर दर्ज किया गया, जो वार्निंग लेवल से ऊपर है। बीते 24 घंटे में जिले में 2.3 इंच बारिश हुई है। जलस्तर बढ़ने से छोटा पुल पूरी तरह डूब गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। पुल से करीब एक मीटर ऊपर पानी बह रहा है। नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस, एसडीईआरएफ और होमगार्ड सहित सुरक्षा बलों को नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

 

इन इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। भू-संसाधन प्रबंधन विभाग के अनुसार, 1 जून से मंडला जिले में कुल 33.96 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुई 49.38 इंच बारिश से कम है। मौसम विभाग ने मंडला जिले में 23 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। लगातार बारिश और नर्मदा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर निचले इलाकों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button