भोपालमध्य प्रदेश

कर्ज से परेशान युवक ने कलियासोत डेम के पास फांसी लगाई, मिला सुसाइड नोट

कर्ज से परेशान युवक ने कलियासोत डेम के पास फांसी लगाई, मिला सुसाइड नोट

भोपाल,यशभारत। राजधानी के रातीबड़ थाना अंतर्गत कलियासोत डेम के पास तेरा शटर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 37 वर्षीय शेफ का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान बृजधाम कॉलोनी, नीलबड़ निवासी रामश्रवण पटेल के रूप में हुई है, जो कोलार रोड स्थित एक बंगले में शेफ का काम करते थे। मौके से पुलिस को मृतक की बाइक और जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

परिजनों के अनुसार, रामश्रवण मंगलवार दोपहर घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। देर रात पुलिस ने सुसाइड नोट में दर्ज मोबाइल नंबर की मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी।

मूल रकम चुकाने के बाद भी मांगे जा रहे थे रोजाना 10 हजार रुपए ब्याज

बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि उन्होंने मकान निर्माण के लिए बृज पटेल नामक व्यक्ति से 3.70 लाख रुपए उधार लिए थे। रामश्रवण का दावा था कि वे पूरी मूल रकम चुका चुके थे, लेकिन इसके बावजूद उनसे रोजाना 10 हजार रुपए अतिरिक्त ब्याज की मांग की जा रही थी। इसके अलावा एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट भी लगातार उन पर दबाव बना रहे थे।

मृतक के भाई अरुण पटेल ने आरोप लगाया कि कर्ज चुकाने के लिए परिवार के गहने तक गिरवी रख दिए गए थे, फिर भी तकादेदार प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि तीन दिन पहले चुनाभट्टी थाने में रामश्रवण को बुलाकर घंटों बैठाया गया और कर्ज चुकाने का दबाव बनाया गया। हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है। परिजनों ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते रामश्रवण ने चार दिन पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी।

हैंडराइटिंग और वित्तीय लेनदेन की होगी जांच

रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। साथ ही मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन को खंगाला जा रहा है। सुसाइड नोट में नामजद लोगों और रिकवरी एजेंटों से भी पूछताछ की जाएगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

iner 13 1784707939

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button