मध्य प्रदेशराज्य
अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत : इलाज के बाद लौट रहे थे विद्यालय

सतना यश भारत । मटेहना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंद्रभान सिंह, पिता रामचरण सिंह, बर्ती विद्यालय में पदस्थ थे। वे सतना में इलाज कराने के बाद मोटरसाइकिल से वापस विद्यालय जा रहे थे, तभी मटेहना के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।






