भोपालमध्य प्रदेश
भोपाल में उद्घाटन से पहले ई-लाइब्रेरी में चोरी, कंप्यूटर समेत सामान गायब

भोपाल में उद्घाटन से पहले ई-लाइब्रेरी में चोरी, कंप्यूटर समेत सामान गायब
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार स्थित प्रस्तावित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी में सुविधा शुरू होने से पहले ही चोरी की वारदात सामने आई है। ई-लाइब्रेरी परिसर से चोरों ने एक मॉनिटर, तीन सीपीयू, दो माउस और एक की-बोर्ड पार कर दिया। घटना के बाद भोपाल नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
निगम की ओर से कोलार थाना पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। ई-लाइब्रेरी शुरू होने से ठीक पहले हुई इस चोरी ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और नाइट सर्विलांस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।







