
जबलपुर यश भारत- गत दो दिन से इंकमटैक्स डिपार्टमेंट के करवाही कुछ कंपनीज और सीए के ऑफिस मैं चल रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुश कोष्टा नामक व्यक्ति ने आदिशक्ति इन्फोटेक सर्विसेज नामक यूनिट शताब्दीपुरिम मैं ४-५ साल पहले खोली थी जिसमे विदेश मैं पैसा भेजने का काम होता था । पैसे भेजने के लिए फॉर्म १५ सीबी लगता था जो की सीए देता था । कुछ सीए ने इस काम मैं गड़बड़ी पकड़ कर काम छोड़ दिया था पर कुछ सीए इस फॉर्म को बहुत ज़्यादा इशू बिना जाँच के कर रहे थे । अब भारत सरकार के वित विभाग द्वारा इसकी गहन जाँच की जा रही है । इस कारण कंपनीज़ और संबंधित सीए के ऑफिस मैं सर्वे कल से चालू हैं जिसमे बहुत ज़्यादा जानकारी income टैक्स विभाग को मिली है और इस कारण संभावित कड़ी कानूनी करवाही किए जाने की संभावना है ।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।







