जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

डॉ. सुहेल सिद्दीकी को मिला अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी से अंतर्राष्ट्रीय एफ.ए.सी.सी. फेलोशिप अवार्ड

जबलपुर, यशभारत। अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा जार्जिया वर्ल्ड कान्फ्रेन्स सेन्टर, अटलान्टा, अमेरिका में आयोजित 75वीं अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के वार्षिक सम्मेलन में सुपरस्पेशलिटी चिकित्सालय मेडीकल कॉलेज जबलपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद सुहेल सिद्दीकी को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फेलोशिप प्रदान की गई उन्हें अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के प्रेसीडेन्ट डॉ. बी. हेडले विल्सन द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया । डॉ. सुहेल सिद्दीकी महाकौशल क्षेत्र के प्रथम हृदय रोग विशेषज्ञ है जिन्हें यह अंतर्राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडीकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता गुईन, सुपरस्पेशलिटी चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह कुशवाहा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. जीतेन्द्र गुप्ता एवं नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button