जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पश्चिम मध्य रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. मधुर वर्मा बने मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

जनसंपर्क व्यवस्था को मिलेगी नई गति

जबलपुर, यश भारत। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय एवं जबलपुर मंडल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा का स्थानांतरण मुख्यालय किया गया है, जहां उन्हें मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-2 शशांक गुप्ता को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर का दायित्व दिया गया है। पदभार ग्रहण के अवसर पर वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। रेल परिवार ने उन्हें नए दायित्वों के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जनसंपर्क व्यवस्था को मिलेगी नई गति

सहकर्मियों ने उम्मीद जताई कि डॉ. मधुर वर्मा के अनुभव से पश्चिम मध्य रेलवे की जनसंपर्क व्यवस्था और सूचना तंत्र को नई गति मिलेगी। मीडिया समन्वय एवं जनसंवाद को और प्रभावी बनाने में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। वहीं शशांक गुप्ता के नेतृत्व में जबलपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button