मध्य प्रदेशराज्य

रिश्ते में जहर: पत्नी से तंग आकर पति ने चुनी मौत, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

 

रीवा । पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है। जवा थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर के मुताबिक शुभम मिश्रा 26 वर्ष निवासी पांडेन बरौली द्वारा जहर का सेवन कर आत्महत्या किए जाने के मामले में मर्ग कायम कर जांच के दौरान पाया गया कि मृतक का अपनी पत्नी प्रियंका से आए दिन विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

 

पत्नी द्वारा लगातार प्रताड़ित होकर शुभम ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मर्ग जांच में आए हुए तथ्यों से आरोपिया पत्नी के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपिया प्रियंका मिश्रा उर्फ खुशी 19 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button