भोपालमध्य प्रदेश

मामूली विवाद में युवक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मामूली विवाद में युवक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के टीटी नगर थाना इलाके में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने आए युवक के चाचा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। वारदात के बाद घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

​पुलिस के मुताबिक, फरियादी प्रमोद राय के भतीजे का क्षेत्र के ही सोहन, अंकित और उनके कुछ साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। अपने भतीजे को पिटता देख जब प्रमोद राय उसे बचाने दौड़े, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में प्रमोद राय का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

​वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ युवक को तुरंत मालवीय नगर स्थित ए.के. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीटी नगर थाना पुलिस ने फरियादी प्रमोद राय की शिकायत पर आरोपी सोहन, अंकित और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button