50 हजार रुपए इनामी, सबसे बड़े गांजा तस्कर को रीवा से उड़ीसा पुलिस ने उठाया, स्कॉर्पियो भी जप्त

रीवा । ऑपरेशन प्रहार 2.0 के बीच रीवा पुलिस की नाक के नीचे से उड़ीसा पुलिस विंध्य के सबसे बड़े कथित गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा को उठा ले गई। आरोपी के ऊपर रीवा और मऊगंज जिले के थानों में गई एफआईआर दर्ज हैं और उस पर अलग-अलग स्थान में कुल 50,000 रुपये का इनाम घोषित है उड़ीसा पुलिस कल सुबह 5:00 बजे गड्डी मार्ग में रिंग रोड के पास बने एक मकान में दविस देकर गांजा तस्कर को दबोच लिया साथ में उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी जप्त की है।
बाद में क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर सीधे बिछिया थाना पहुंची और गिरफ्तारी की सूचना दी इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर उड़ीसा लेकर चली गई उड़ीसा पुलिस की कार्रवाई से ऑपरेशन प्रहार और गाम्बिंग गस्त के अभियान को कटघरे में खड़ा कर दिया है इस गिरफ्तारी से गांजा के अवैध कारोबारी में खलबली मच गई है। बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए उड़ीसा पुलिस को सहयोग दिए जाने की बात कही है।







