कटनी

पिता को मुखाग्नि देखकर बेटे का फर्ज निभाया बेटी ने, सचिन कश्यप को अंतिम विदाई देने मुक्तिधाम पहुंची तीनों बेटियों को देख छलछला आई आंखें

IMG 20260628 WA0034

कटनी, यशभारत। एनकेजे में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता और यूनियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाएं देने वाले सचिन कश्यप के हार्ट अटैक से निधन पर उनकी बेटी हनी कश्यप ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मुखाग्नि दी। आजकल के दौर में बेटियां भी बेटों से किसी मायने में पीछे नहीं है। सचिन कश्यप की तीन बेटियां है, जिनमें से छोटी बेटी हनी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई और चिता को अग्नि दी। एक बेटी का साहस देखकर अंतिम संस्कार में मौजूद लोग भावुक हो गए। सभी की आँखें पिता को अंतिम विदाई देने मुक्तिधाम पहुंची तीनों बेटियों के बहते आंसू देखकर नम हो गई।
सचिन अपनी तीनों बेटियों जूनी, ग्लोरी और हनी को बहुत स्नेह देते थे। वे मांझी समाज कटनी के सचिव के रूप में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। लगभग 60 वर्षीय सचिन का जबलपुर के एक निजी अस्पताल में हार्ट सम्बंधी ऑपरेशन के दौरान ब्रेन हेमरेज से दुखद निधन हो गया। निधन की खबर से एनकेजे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज रविवार को नयागांव एनकेजे स्थित निवास से निकाली गई। अंतिम संस्कार एनकेजे मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button