भोपालमध्य प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा संगठन ऐप के जरिए 7 लाख बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगी ट्रेनिंग, सफल होने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

BJP workers to undergo online examination Workers at the booth and *Mandal* levels—numbering 700,000—will receive training via the organization's app and earn a digital certificate upon successful completion.

भाजपा कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा , संगठन ऐप के जरिए 7 लाख बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगी ट्रेनिंग, सफल होने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी अब बूथ और मंडल स्तर के करीब 7 लाख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगी। यह पूरी प्रक्रिया पार्टी के संगठन ऐप के माध्यम से संचालित की जाएगी। पार्टी के डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को पहले ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भाजपा की विचारधारा संगठन का इतिहास केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा की ओर से डिजिटल लर्निंग सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से अधिक दक्ष बनाना उन्हें पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों की बेहतर समझ देना तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। भाजपा का मानना है कि डिजिटल प्रशिक्षण और मूल्यांकन की इस पहल से जमीनी स्तर पर संगठन की कार्यक्षमता और जनसंपर्क क्षमता दोनों मजबूत होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button