जबलपुरमध्य प्रदेश

नवविवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मामला संदिग्ध : 6 महिने पहले ही की थी लव मैरिज

 

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा थाना अंतर्गत सूपताल में देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने रात का भोजन किया और अपने कमरे में चली गयी, जिसके बाद चुन्नी की रस्सी बनाकर महिला मौत के फंदे में झूल गयी। पति ने जब पत्नी को फंदे पर लटकता हुआ देखा तो बदहवास हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सुबह सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ समय पहले ही लव मैरिज की थी।

जानकारी अनुसार पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 29 वर्षीय महिला ने सूपाताल स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नेाट बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि करीब 6 महिने पहले ही उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच क्या हुआ, यह जांच का विषय है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही प्राइवेट जॉब कर जीवन यापन कर रहे थे। पूरा मामला संदिग्ध है। जिसकी जंाच जारी है।.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App