कटनी

तकनीक के बढ़ते उपयोग से सायबर क्राइम में वृद्धि, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने रहें सतर्क : एसपी

कटनी, यशभारत। स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत समस्त शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलवारा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सुरक्षित डिजिटल जीवन के संबंध में प्रेरित किया गया। इस दौरान मप्र पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। एसपी ने कहा कि वर्तमान में तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों में भी वृद्धि हुई है। ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, डेटा चोरी, हैकिंग तथा फर्जी सूचनाओं के प्रसार जैसी घटनाओं से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क एवं जागरूक रहना आवश्यक है। कार्यक्रम में एएसपी कमल मौर्य, सीएसपी नेहा पच्चिसिया, डीएसपी अजाक शिवा पाठक, कुठला टीआई अखिलेश दाहिया, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
किसी से साझा नहीं करें ओटीपी : एएसपी
शासकीय हाई स्कूल चाका में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसपी कमल मौर्य ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सेफ क्लिक 2.0 अभियान की जानकारी देते हुए वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों तथा विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोगए सोशल मीडिया पर सावधानी, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए। इस अवसर पर डीएसपी अजाक शिवा पाठक भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button