जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

आधा शहर पानी को परेशान, कई वार्डों में 72 घंटे से नहीं पहुंचा पानी

टैंकरों के भरोसे 30 प्रतिशत आबादी, परियट में 3 फीट तो खंदारी में 9 फीट ही बचा पानी

जबलपुर, यश भारत।भीषण गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर के बीच अब शहर में जल संकट का असर साफदिखाई देने लगा है। नगर निगम द्वारा पहले ही शहर के करीब 30 प्रतिशत हिस्से में एक समय जलापूर्ति लागू की जा चुकी है, लेकिन हालात इससे भी आगे निकलते नजर आ रहे हैं।
प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि पिछले 72 घंटे से कई इलाकों में एक समय भी पानी नहीं पहुंचा, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।
प्रभावित इलाकों में लोगों का कहना है कि स्थिति और गंभीर हो गई है।
बेलबाग, सरकारी कुआं, बाई का बगीचा, स्टेशन रोड, कांचघर, घमापुर और संपूर्ण रांझी क्षेत्र के कई हिस्सों में बीते 72 घंटे से पानी नहीं पहुंचने की शिकायत सामने आई है। कई परिवार पानी भरने के लिए सुबह से लाइन में लग रहे हैं,

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र
बेलबाग
सरकारी कुआं
बाई का बगीचा
स्टेशन रोड

जलस्त्रोतों में लगातार गिरावट अब शहर के भीतर असर दिखाने लगी है। रांझी जलशोधन संयंत्र से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति पहले ही सीमित की जा चुकी थी, लेकिन अब
संपूर्ण रांझी क्षेत्र
कांचघर
घमापुर
जबकि कुछ इलाकों में निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कम दबाव के कारण स्थिति अधिक खराब बताई जा रही है। नगर निगम नागरिकों से पानी बचाने की अपील कर रहा है, वहीं प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की बात कही जा रही है।

शहर के जलस्त्रोतों की वर्तमान स्थिति
बरगी डेम
अधिकतम जलस्तर : 422.75 मीटर
न्यूनतम जलस्तर : 403 मीटर
वर्तमान जलस्तर : 407.70 मीटर
उपलब्ध पानी: लगभग 4 मीटर

परियट जलाशय

अधिकतम जलस्तर : 1390.90 फीट
न्यूनतम जलस्तर : 1360 फीट
वर्तमान जलस्तर : 1363.5 फेट
उपलब्ध पानी : सिर्फसाढ़े 3 फीट
वर्तमान उठाव : 3 एमएलडी रॉ वाटर

खंदारी जलाशय (रिजर्व स्त्रोत)

अधिकतम जलस्तर : 1454.50 फीट
न्यूनतम जलस्तर : 1417.50 फीट
वर्तमान जलस्तर : 1426 फीट
उपलब्ध पानी : 9 पफीट
अनुमानित उपलब्धता: करीब 1 माह

शहर की दैनिक जल आपूर्ति

कुल पेयजल आपूर्ति: 335 एमएलडी प्रतिदिन
स्त्रोत: ललपुर, रमनगरा जलशोधन संयंत्र, परियट, खंदारी और उमरिया

परियट और खंदारी में पानी का स्तर लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। परियट में वर्तमान में केवल साढ़े 3 फीट पानी बचा है और वहां से 3 एमएलडी रॉ वाटर लिया जा रहा है। खंदारी की स्थिति फिलहाल नियंत्रित है, जहां लगभग 9 फीट पानी उपलब्ध है, जो करीब एक माह तक सहारा दे सकता है।
कमलेश श्रीवास्तव,
कार्यपालन यंत्री, जल विभाग,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button