जबलपुरमध्य प्रदेश

गैरिसन ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, राष्ट्रपति बोलीं— मां नर्मदा की नगरी में आकर धन्य हूं

योग दिवस समारोह में राष्ट्रपति ने किया योग, स्कूली बच्चों ने दिया निरोग भारत का संदेश

जबलपुर,यशभारत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गैरिसन ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। राष्ट्रपति के आगमन पर पूरा परिसर योगमय हो उठा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित जबलपुर जिले के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

20260621 075309 scaled

20260621 073751 scaled
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन कर स्वस्थ और निरोग जीवन का संदेश दिया। पूरे गैरिसन ग्राउंड में अनुशासन और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

20260621 075444 scaled
अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मां नर्मदा की पावन नगरी जबलपुर में आकर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि-मुनियों की तपस्या और ज्ञान की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को योग जैसी अमूल्य परंपरा देकर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है।

राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

राष्ट्रपति की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य समारोह ने जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई और योग के प्रति लोगों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button